फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dharmendra became unopposed president of the cooperative society

Banda News: सहकारी समिति के धर्मेद्र निर्विरोध अध्यक्ष बने

Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra became unopposed president of the cooperative society
बांदा। क्रय विक्रय सहकारी समिति के भाजपा नेता डा. धर्मेद्र त्रिपाठी दूसरी बार आम सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल आरख को निर्वाचित घोषित किया। भाजपाईयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गुरूवार को शहर के गूलर नाका स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति का सुबह निर्वाचन शुरू हुआ। 10 निर्वाचित व दो नामित संचालकों भाजपा नेता डा.धर्मेंद्र को अध्यक्ष व चंद्रपाल आरख को उपाध्यक्ष बनाए जाने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही इन पदों पर किसी और ने नामांकन भी नहीं किया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि आठ अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों के 10 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना, आशुतोष मिश्रा, प्रभाकर अवस्थी, राजेश द्विवेदी, सुरेश तिवारी, सुल्ली महराज, राकेश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू, लवलेश सिंह, सरिता सिंह, अंकित बासू सहित संचालक श्रीराम, संगीता, संतोष कुमार, सीमा सिंह, जय नारायण, राकेश कुमार, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed