फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dhanteras 'Shagun' with a turnover of eight crores

आठ करोड़ के कारोबार से धनतेरस का ‘शगुन’

Fri, 25 Oct 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 'Shagun' with a turnover of eight crores
धनतेरस पर जेवर खरीदकर शगुन पूरा करते लोग। - फोटो : BANDA
बांदा। धनतेरस पर करोड़ों के होने वाले कारोबार में आनलाइन खरीदारी ने कुछ गिरावट ला दी। इसके बाद भी बांदा में यह शगुन लगभग 8 करोड़ करोड़ रुपये के खरीद-फरोख्त के साथ पूरा किया गय। देर रात तक बाजारों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित कस्बों में भी धनतेरस की धूम रही। अनुमान के मुताबिक यहां लगभग 8 करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त की गई। सराफा व्यवसाय, बर्तन कारोबार और इलेक्ट्रानिक्स दुकानों में सुबह से देर रात तक कारोबार चला। बांदा शहर में कोतवाली रोड, गुरहा कुआं, चौक बाजार सहित शहर के अन्य व्यवसायिक इलाकों में दोपहर बाद खरीददारों की भीड़ बढने लगी। यह देर रात तक जारी थी। दुपहिया वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई। चार पहिया वाहन भी बुक किए गए। बबेरू, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी, बदौसा, जसपुरा, पैलानी, चिल्ला, मटौंध आदि कस्बों में भी धनतेरस पर जमकर खरीद हुई।
विज्ञापन

उधर, व्यवसायियों और व्यापारियों का कहना था कि आनलाइन खरीददारी ने धनतेरस की कैश बिक्री में कमी ला दी है। अनुमान के मुताबिक लगभग 20 फीसदी खरीददारी आनलाइन की गई है। इलेक्ट्रानिक्स व इलेक्ट्रिक उपकरण, सोने-चांदी के जेवर, ब्रांडेड बर्तन इत्यादि पर आनलाइन का ज्यादा असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर शाल वितरित किए
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में छात्र-छात्राओं ने धनतेरस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शाल व मिष्ठान वितरण किया। दीपक मिश्रा, मयंक शुक्ला, विनायक द्विवेदी, पारस तिवारी, रविंद मिश्रा, शेखर मिश्रा, राम प्रगट यादव, युष्यंत सिंह, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे। निदेशक प्रो.एसपी शुक्ला ने छात्रों के इस कार्य की सराहना की।

धनतेरस शगुन में बर्तन खरीदतीं महिलाएं।

धनतेरस शगुन में बर्तन खरीदतीं महिलाएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed