फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Despite being needy himself, the spirit of serving the poor

खुद जरूरतमंद होते हुए भी गरीबों की सेवा का जज्बा

Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Despite being needy himself, the spirit of serving the poor
Despite being needy himself, the spirit of serving the poor - फोटो : BANDA
बांदा। खुद जरूरतमंद होते हुए भी दूसरे परेशान हाल जरूरतमंदों की सेवा का जज्बा समाज सेविका प्रीति साहू ने दिन-ब-दिन परवान चढ़ रहा है। बेहद साधारण आमदनी और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में जागरुक करती चली आ रहीं प्रीति साहू ने अब निर्धन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का बीड़ा उठाया है। तीन माह तक ऐसे बच्चों को शिक्षा के साथ शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन

शहर की कांशीराम कालोनी निवासी प्रीति साहू के पति मजदूर पेशा हैं। स्नातक और कंप्यूटर कोर्स कर चुकी प्रीति शादी के पूर्व से ही समाजसेवा में सक्रिय हैं। वर्ष 2016 में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद की।
विज्ञापन

दर्जनों महिलाएं आज भी अपना परिवार चला रही हैं। प्रीति ने कुछ दिन महिलाओं में होने वाली बीमारियों और माहवारी आदि के बारे में भी किशोरियों और महिलाओं के बीच रहकर जानकारियां दीं। कई स्कूलों में शैक्षिक भाव से बच्चों को शिक्षा भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद गरीब अभिभावकों के बच्चों की पढ़ाई में आई भारी गिरावट पर सोशल डेवलपमेंट सेवा संस्थान में निर्देशिका के रूप में प्रीति साहू ने हरदौली घाट स्थित कांशीराम कालोनी में छोटे बच्चों को मुफ्त विशेष ट्यूशन क्लास शुरू किए हैं।

उनके अभिभावकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा। बल्कि इन बच्चों को अपने पास पेंसिल, रबर, कापी आदि भी उपलब्ध करा रही हैं। कांशीराम कालोनी में रहने वाली शिक्षिका विनीता रैकवार सहित संस्था के कोषाध्यक्ष ललित कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, विष्णु प्रताप और अध्यक्ष संतोषी मिश्रा प्रीति के इस जज्बे की सराहना करते हुए गरीब बच्चों का खुद भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed