बेंदाघाट। अर्थ एवं संख्या के मंडलीय उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को सुबह यहां छापर गांव में निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में सफाई, पठन-पाठन, अध्यापकों की उपस्थिति, मिड-डे मील की जांच-पड़ताल की। बच्चों ने स्वेटर न मिलने की शिकायत की। उप निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। फटे जूते देखकर खंड शिक्षा अधिकारी से असंतोष जताया।
हैंडपंप के शाकपिट की सराहना की। अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। यहां ग्राम सचिव को निर्देश दिया कि संरक्षित पशुओं के लिए छाया का तत्काल प्रबंध करें। पौधरोपण पर संतोष जताया। प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आवास की छपाई-पुताई न होने पर लाभार्थी से कहा कि इसे तत्काल पूरा करें। गांव में चल रहे मनरेगा के कार्यों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान विनय कुमार तिवारी, सचिव ललित कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।