फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue reaches two more areas, two including woman admitted

Banda News: दो और क्षेत्रों पहुंचा डेंगू, महिला सहित दो भर्ती

Wed, 13 Sep 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue reaches two more areas, two including woman admitted
बांदा। जिले में डेंगू बुखार से ग्रसित मरीजों का मिलना जारी है। बुधवार को दो और मरीज डेंगू के मिले। एक मरीज ने ओपीडी में दिखाया था, उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। जबकि दूसरी महिला को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में 297 मरीज पहुंचे। इनमें 15 डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए थे। ओपीडी में 1200 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया था। डेंगू से अब तक मिलने वाले मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की लाइन लग रही है। प्रतिदिन पैथालॉजी में जांच के लिए मरीजों की लाइन लग रही है। बुधवार को शहर के रेलवे कालोनी निवासी सीमा (28) की जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। इसके अलावा अतर्रा निवासी माया (47) को अतर्रा सीएचसी से बांदा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उनको भी डेंगू की पुष्टि हुई है। पैथालॉजी में जांच कराने आए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका ब्लड सैंपल लिया। उधर, ओपीडी में 1200 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल, डॉ. एसडी त्रिपाठी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांदा। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के शांतिनगर, खाईंपार, मर्दन नाका पूर्वी, छोटी बाजार, क्योटरा पूर्वी में लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराया गया। यहां 658 घरों व स्थलों का निरीक्षण किया गया।

इन मोहल्लों में 31 मकानों में डेंगू लार्वा धनात्मक मिले। तीन मकानों को नोटिस दिया गया। टीम द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया। टीम द्वारा जनसमुदाय को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के वारे में पंफलेट वितरण कर जानकारी दी। इन स्थानों पर नगर पालिका परिषद को फॉगिंग एवं सफाई करने को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed