फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue cases surge; two more patients detected.

Banda News: डेंगू ने पकड़ा जोर, दो और मरीज मिले

Fri, 25 Sep 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dengue cases surge; two more patients detected.
बांदा। जिले में वायरल बुखार के साथ-साथ डेंगू ने भी जोर पकड़ा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के दो और मरीज मिले।
विज्ञापन

दोनों की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच हुई। जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 18 हो गई है। इनमें सरकारी जांच में 10 और प्राइवेट जांच में आठ मरीज शामिल हैं।

मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित संभावित डेंगू मरीजों के रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बांदा शहर के बंगालीपुरा निवासी रईस खान (36) और बड़ोखर खुर्द निवासी संदीप (23) को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। यह दोनों जिला अस्पताल की ओपीडी में आए थे। शुक्रवार को यहां छह बुखार पीड़ितों के सैंपल लगाए गए थे। इनमें से दो को डेंगू की पुष्टि की गई है। डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती होने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed