{"_id":"6148cf9b8ebc3e3de53d5a9a","slug":"dengoo-ke-andeshe-par-aspataal-mein-bhartee-banda-news-knp653399386","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के अंदेशे पर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के अंदेशे पर अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बांदा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। प्लेटलेट्स कम होने से डेंगू की संभावना पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बुखार के साथ बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। हालत गंभीर होने पर चार बच्चों को भर्ती कराया गया है। बुखार के 20 नए मरीज भी भर्ती हुए हैं।
बुखार समेत मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। चिकित्सक इसकी बड़ी वजह मौसम में बदलाव मान रहे हैं। दोपहर को तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड से बीमारियां पांव पसार रही हैं।
सोमवार को ओपीडी में करीब 1300 मरीज पहुंचे। इनमें लगभग दो सैकड़ा बुखार के मरीज शामिल रहे। अधिकांश युवा और बच्चे हैं। शहर के जवाहर नगर निवासी गीता (50) की प्लेटलेट्स कम हो गईं। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। हालांकि, डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चित्रकूट के रैपुरा निवासी सुफियन (3), गिरवां क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी स्वास्तिक (5), कहला गांव निवासी अंकित (6 माह) और पतौरा निवासी शिवदुलारी (3) को निमोनिया हो गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें भर्ती किया गया है।
उधर, बुखार से ग्रसित सब्जी मंडी की अनीता (40), सांड़ी निवासी सीता (35), चिल्ला निवासी ममता (27), कहरा निवासी पप्पू (47), बाघा निवासी निराशा (32), विपिन (21) व नत्थू प्रसाद (65), निमभनीपार निवासी नूरजहां (40), कालूकुआं निवासी मनमोहन (35), पिपरहरी निवासी अजीत (25), मिलाथु निवासी ललिता (25), भूरागढ़ निवासी गिरजा देवी (70), गायत्रीनगर निवासी संतोष (43) और तेंदुरा निवासी छोटी (45) आदि भर्ती हैं।
इन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा है। सुधार न होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर के अधिकांश बेड मौसमी बीमारियों के मरीजों से भरे हैं। कमोवेश यही स्थिति राजकीय मेडिकल कालेज की भी है।
फाइलेरिया से बचाव को प्रशिक्षण आज
बांदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को ब्लाक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों को फाइलेरिया मोरबिडिटी मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें फाइलेरिया रोग से बचाव के बारे में बताया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि जिला मलेरिया की 12 सदस्यीय टीम घरों में सर्वे कर डेंगू के लार्वा खोजकर उन्हें नष्ट कर रही हैं। लार्वा निरोधक दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है।
साप्ताहिक आरोग्य मेला में उमड़ी भीड़
नरैनी। तहसील क्षेत्र के देवरार के पीएचसी में आरोग्य मेला का क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने उद्घाटन किया। मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों की निशुल्क जांच व उपचार की सुविधा दी गई।
आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड का वितरण व महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का निस्तारण किया गया। विधायक ने कहा कि पीएचसी स्तर पर आरोग्य अभियान से गरीबों व किसानों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना निश्चित रूप से सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।
चिकित्सा अधीक्षक डा. देव तिवारी, एलटी विनय सिंह, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश पांडेय, भोला कबीर, पंकज मिश्रा, रविंद्र त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, विक्रम कुशवाहा, राजू अनुरागी, इंद्रपाल कबीर सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
122 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
बांदा। शहर के मर्दन नाका (वार्ड-25) में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। सभासद प्रतिनिधि वाजिद अली के कार्यालय में आयोजित शिविर में 18 प्लस उम्र के 122 महिला-पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई।
सभासद प्रतिनिधि समेत अंसार अहमद सिद्दीकी, जुल्फिकार सिद्दीकी, सानू खां और एएनएम ऊषा देवी व आराधना पाल, आशा अर्चना रैकवार व शाहीन समेत आंगनबाड़ी सहायक और पालिका के सफाई नायक राजेश आदि मौजूद रहे।