बांदा। छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रों और शहर के बाशिंदों ने बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने विद्युत वितरण मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन में बताया कि शहर के मोहल्ला पुलिस लाइन, जरैली कोठी, सुदामापुरी, स्वराज कालोनी आदि मोहल्लों में बिजली कनेक्शन बढ़ जाने से एक ही ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ने से आए दिन लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है।
इन मोहल्लों में अलग ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की जरूरत है। साथ ही जर्जर तारों को भी हटवाए जाने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में राजेश द्विवेदी, पंकज मिश्रा, असलम खान, अनूप मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक शुक्ल, दुष्यंत त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता आदि शामिल रहे।