फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration over the arrest of a Peshkar taking bribe

Banda News: घूस लेते पेशकार की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

Sat, 26 Oct 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration over the arrest of a Peshkar taking bribe
बांदा। एंटी करप्शन टीम द्वारा गुरुवार को चकबंदी विभाग के डीडीसी पेशकार को घूस लेेते पकड़ा था। इसके विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर न्यायिक जांच की मांग की।
विज्ञापन

प्रादेशिक क्षेत्रीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल की अगुवाई में शुक्रवार को जिले भर के चकबंदी कर्मचारी व लेखपाल नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन देकर बताया कि पैसा पेशकार के हाथ में था न कि जेब में। साजिश के तहत कुछ पैसे पत्रावली में चुपके से रख दिए गए। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 72 घंटे के अंदर कर्मचारी के हित में कार्रवाई नहीं की गई तो कलमबंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। सभी ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। संघ के महामंत्री महेंद्र सिंह यादव, मंसूर हसन, प्रदीप पटेल, लाखन सिंह, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, रामप्रकाश, बालगोविंद, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed