{"_id":"59f0cde24f1c1bce538b930a","slug":"demonstration-of-villagers-on-drinking-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बबेरू में पेयजल संकट के विरोध में प्रदर्शन करते पतवन गांव के बाशिंदे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबेरू (ब्यूरो)। पेयजल समूह योजना धड़ाम होने पर पतवन गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की। चेतावनी दी कि शीघ्र पानी संकट दूर नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। पेयजल संकट पर बुधवार को पतवन गांव के ग्रामीणों ने तख्तियां लेकर बबेरू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और एसडीएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर कहा कि पतवन समूह पेयजल योजना फ्लाप होने से क्षेत्र में पानी संकट गहरा गया है। दो नए ट्यूबवेल और पेयजल टंकी का सर्वे हो चुका, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। एसडीएम ने जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का भरोसा दिया। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव, आशाराम, फिरोज खां, सुनील कुमार, राजाराम यादव, राजा यादव, राजकुमार शुक्ला, आशीष वाजपेयी, रामखमेश, अनवर खां, इंद्रजीत, विपिन पाल, जितेंद्र सिंह, अखिलेश, राजेश, कृष्णमुरारी, दिनेश, विशंभर सिंह, मनोज आदि उपस्थित रहे।