{"_id":"5a53b6664f1c1b9b518b5b37","slug":"demonstration-of-protagonists-protesting-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते गड़रिया गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार की मनमानी से परेशान पैलानी तहसील के गड़रिया गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र देकर शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि महिला के नाम आवंटित कोटा उसका पति चला रहा है। लगभग 80 फर्जी कार्ड बनाकर गरीबों का हक हड़पा जा रहा है।
विज्ञापन
राशन कालाबाजारी की जा रही है। समय पर राशन नहीं मिलता। विरोध पर झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी दी जाती है। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में अनारकली, रामप्यारी, सरोज, कलावती, राजेश, कसइया, रामकेश, शिवकुमार निषाद, बिंदा, रामहित, लल्लू, शकुंतला, मुन्नी, सुशीला, दर्शनिया, कुंती, तिजोला, रामनरेश आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन