फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration done by placing a bucket on the highway

Banda News: हाईवे पर बाल्टी रखकर किया प्रदर्शन

Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration done by placing a bucket on the highway
जाम लगाए कालोनीवासियों को समझाते एसडीएम व सीओ। - फोटो : संवाद
बांदा। करीब एक साल से पानी का संकट झेल रहे कांशीराम काॅलोनी ने लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बांदा-बहराइच हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। बाल्टी-डिब्बे रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से वाहनों की लाइनें लग गईं। इस पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। उनकी बात सुनी और पानी की समस्या के निदान का लिखित आश्वासन दिया, तब कहीं जाम खुला। इस दौरान भीषण धूप में रोडवेज बसों से लेकर कार और बाइक सवार फंसे रहे।
विज्ञापन

कांशीराम काॅलोनी के 400 ब्लाकों में करीब चार हजार लोग रहते हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां दो नलकूप लगे हैं और पानी की टंकी भी बनी है, पर एक वर्ष से टंकी सूखी है। नलकूप भी खराब है। इतनी बड़ी आबादी में चार हैंडपंप हैं, जो पानी दे रहे हैं। नलकूप दुरुस्त कराने के लिए पिछले वर्ष भी मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया था, तब तत्कालीन जिलाधिकारी ने दुरुस्त कराने का भरोसा दिया था। आज तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। अब अप्रैल व मई जैसी भीषण गर्मी में लोगों की बिना पानी हलक सूख रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नलकूप दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक वह हाईवे से नहीं हटेंगे। नारेबाजी और प्रदर्शन की जानकारी मिली तो सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, पर टस से मस नहीं हुए। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद जब लंबा जाम लगने लगा तो एसडीएम सदर अमित शुक्ला और सीओ राजीव प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का निदान नहीं होता, वह सड़क से नहीं हटेंगे। एसडीएम ने मौके पर जल निगम के अधिकारियों को बुलवाया और लिखित में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी हटे। चेतावनी दी कि यदि कल कालोनी में पानी नहीं आया तो फिर सड़क पर बैठकर जाम लगाएंगे। एसडीएम ने नलकूप चालू होने तक प्रतिदिन दो टैंकर भेजने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज धूप में महिला बेहोश, प्रशासन के फूले हाथ पांव
महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग महिला फरजाना बेहोश हो गईं। पानी के छीटें डालकर होश में लाने का प्रयास किया गया, पर होश में नहीं आईं। वहां मौजूद पुलिस कर्मी तुरंत जिला अस्पताल ले गए। एक घंटे बाद होश आया। इस बीच एसडीएम और सीओ की धड़कन बढ़ गईं। महिला के होश में आने के बाद राहत महसूस की।

परेशान रहे रोडवेज में बैठे यात्री
महाराणा प्रताप चौक में जाम के कारण कानपुर की तरफ से आने वाले करीब 200 वाहन फंस गए। इनमें चार रोडवेज बसें भी शामिल रहीं। बसों में चिलचिलाती धूप में बैठे यात्री परेशान रहे। राहत इस बात की रही, कि आसपास दुकानें होने से यात्री ठंडा, नाश्ता लाते रहे और जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

वर्जन-
-काॅलोनी का पुराना नलकूप फेल है। मार्च में नगर पालिका ने यहां नया नलकूप लगाने के लिए जल निगम को धनराशि हस्तांतरित की थी। अभी तक नलकूप नहीं लग पया। डीएम ने दस दिन के अंदर नलकूप लगाने की मोहलत दी है। टैंकर भी काॅलोनी भेजे जा रहे हैं। -धर्मेंद्र सत्संगी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed