फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration by women to stop illegal construction

अवैध निर्माण रुकवाने के लिए महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 20 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by women to stop illegal construction

बेलन फौज ने प्रदर्शन कर कर्वी (चित्रकूट) में दबंगों द्वारा आम रास्ता अवरुद्ध करने पर विरोध जताया। मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में अवरोध न हटाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बेलन फौज की कमांडर पुष्पा गोस्वामी की अगुवाई में शनिवार को महिलाओं ने मंडलायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा है कि शोभा सिंह का पुरवा कर्वी में डिग्गी तालाब के किनारे से पेट्रोलपंप तिराहे के लिए रास्ता है। लगभग ढाई हजार आबादी के लिए यहीं से आवागमन होता है।
विज्ञापन


एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार रास्ते पर अतिक्रमण कर मकान बना रहा है। जिला प्रशासन से शिकायत करने पर जनप्रतिनिधि के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्ले की काजल यादव, मुन्नी देवी, रन्नो, गोमती आदि का कहना है कि रास्ता बंद होने से पूरे मोहल्ले का आवागमन ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में माया, कुसमा, राजकुमारी, संतोषी, केसर, रन्नो देवी, कुरैशा, विनीता, गीता, उर्मिला, गुड़िया, मुलिया, रामलली, चुन्ना प्रसाद, रामबाबू, राजकुमार गर्ग, केशव प्रसाद, मोहम्मद अली, यासीन, सुखनिधान, श्रीनिवास, प्रमोद गुप्ता, ओपी पांडेय, आरके मिश्रा, जगमोहन आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed