{"_id":"656f438ab15910e1cc010d0b","slug":"demolish-the-dilapidated-school-building-and-put-it-up-for-auction-bsa-banda-news-c-12-1-knp1074-498856-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्यालय भवन ध्वस्त कराकर नीलामी कराएं: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्यालय भवन ध्वस्त कराकर नीलामी कराएं: बीएसए
Tue, 05 Dec 2023 09:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने बीएसए से कहा कि जो विद्यालय जर्जर हालत में है उनकी नीलामी व ध्वस्त कराकर सामग्री को हटाकर नये विद्यालयों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि की मांग की जाए। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व सचिव रुचि नहीं ले रहे है तो जिला पंचायत राज अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई कराएं।
कलक्टे्रट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि आपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों को सभी पैरामीटर्स पर तेजी से कराया जाए। डीसी मनरेगा से कहा कि मनरेगा के कार्यों को तेजी से कराया जाए।
डीपीआरओ पंचायत भवन, अन्त्येष्टि स्थल, लाईब्रेरी की स्थापना के कार्यों में प्रगति कराएं। बीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कर देखें कि गाम में राज्य वित्त, 15वें वित्त आयोग की धनराशि आपरेशन कायाकल्प के कार्यों के अलावा और क्या कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बीईओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में स्थित सभी विद्यालयों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन अवश्य करा लें।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम सौरभ यादव, मानिकपुर एसडीएम रामजन्म यादव, एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, मऊ एसडीएम राकेश कुमार पाठक, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, बीएसए लव प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।