फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for making a cut near Achraur in the expressway

Banda News: एक्सप्रेसवे में अछरौड़ के पास कट बनवाने की मांग

Tue, 01 Oct 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for making a cut near Achraur in the expressway
बांदा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिले के औद्योगिक विकास के संबंध में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत करते हुए समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि करीब 15 वर्षों से शहर में बाईपास रिंग रोड का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिससे उद्यमियों को भारी व मालवाहक वाहनों की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उद्यमियों ने बाईपास रिंग रोड का शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ केआगे बाईपास के आसपास कराने की मांग की। इससे उद्यमियों को ट्रांसपोर्ट नगर की सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ से महज 15 किमी की दूरी पर स्थित अछरौंड गांव के पास उद्यमियों की सुविधा को देखते हुए चढ़ने और उतरने का रास्ता देने की मांग शामिल रही। कहा कि अभी उद्यमियों को एक्सप्रेस-वे का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। अछरौंड से एक्सप्रेस-वे पर रास्ता खुलने के साथ ही जिले के उद्यम विकास की राह भी प्रशस्त हो सकेगी। ज्ञापन देने वालों में डिस्ट्रिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा.मनोज कुमार शिवहरे, सचिव रोहित जैन, कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता पिंटू, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, प्रदेश मंत्री मनोज जैन आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed