फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for a separate column for backward classes in the census

Banda News: जनगणना में पिछड़ों के लिए अलग कॉलम की मांग

Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for a separate column for backward classes in the census
बांदा। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने जनगणना में पिछड़ों का अलग कॉलम जोड़ने और उसमें जाति दर्ज करने का विकल्प देने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर कहा कि इससे पिछड़े वर्गों की वास्तविक जनसंख्या का आकलन हो सकेगा। महासभा ने मांग की कि जनगणना में ओबीसी का कॉलम जोड़ा जाए और उसमें संबंधित जाति लिखने का विकल्प भी सुनिश्चित किया जाए।
महासभा ने अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग भी उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की जा रही है, पर अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

संगठन ने सरकार से इस मांग पर भी निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव, प्रदेश सचिव द्वारिकेश सिंह यादव, मधुरेश यादव, मंडल महासचिव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed