फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   delhi,student,prize,IG,collage

मेधावियों का मेडल के साथ सम्मान

Sat, 13 Feb 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
delhi,student,prize,IG,collage
बांदा। बबेरू स्थित जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में 24 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के तीन विद्यार्थियों को आदर्श छात्र के तमगे से नवाजा गया। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि मेधावियों से क्षेत्र, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन होता है।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे समारोहों को जरूरी बताया। दिल्ली के आईजी देवदत्त सिंह (आईपीएस) भी समारोह में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र में ऐसे मेधावी होना बड़ी बात है। डीआईओएस विनोद सिंह ने भी मेधावियों को शाबासी दी। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने दोनों पुलिस अफसरों सहित डीआईओएस का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन विजय पाल सिंह, प्रबंधक राजेश अग्रहरि, बच्चा सिंह, विजय विक्रम सिंह, नीरज मिश्रा, रमेश कश्यप, धर्मेंद्र चतुर्वेदी आदि शामिल रहे। संचालन राजेश तिवारी ने किया। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
अभिलेखों से भरा बैग गुम
बबेरू। कमासिन ब्लॉक में तैनात सचिव ओमकारेश्वर प्रसाद ने मर्का थाने में सरकारी अभिलेखों से भरा बैग गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। अरवारी, सतन्याव, इंगुवा, मऊ और बेर्राव के सचिव ने बताया कि कार्यों का निरीक्षण करने बाइक से जाते समय बैग गिर गया। उसमें सरकारी अभिलेख थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed