फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Delhi 22 will agitate the

दिल्ली में 22 से आंदोलन करेंगे अनुदेशक

Thu, 03 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi 22 will agitate the

बांदा। अनुदेशकों की बैठक मेें नियमितीकरण और मानदेय

विज्ञापन
25 हजार रुपये किए जाने की मांग लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दो दिवसीय धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

प्रदेश महासचिव ने निष्क्रिय जिला व ब्लाक कार्यकारिणी भंग कर दी। टीचर्स सोसायटी में उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को प्रदेश महासचिव भोलानाथ पांडेय ने कहा कि दिल्ली में प्रदेश भर से अनुदेशक जुटेंगे और अपनी समस्याएं रखेंगे।

धरने में अनुदेशकों का मानदेय 25 हजार करने, स्वत: घनवीनीकरण, मातृत्व अवकाश देने तथा इसी पर अनुदेशकों को नियमित करने की मांग की जाएगी। अनुदेशक सुशील पांडेय, माधुरी गुप्ता, प्रशांत व महेश कचेर ने प्रदेश महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने निष्क्रिय जिला व ब्लाक कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया। कहा कि जिला कार्यकारिणी गठित होने तक सुशील पांडेय, माधुरी गुप्ता व प्रशांत कुमार जिम्मेदारी संभालेगें।

जिलाध्यक्ष चित्रकूट श्यामसुंदर यादव, सीता गुप्ता, मनीषा, मंजूलता, गायत्री देवी, रमाशंकर राजपूत, प्रेमशंकर मिश्रा, नीलम सिंह, निलेश, कमलेश, गायत्री देवी, पुष्पा साहू इत्यादि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed