फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Delay in distribution of fertilizer tokens, farmers create ruckus and create traffic jam

Banda News: खाद के टोकन वितरण में देरी, किसानों ने हंगामा कर लगाया जाम

Sat, 13 Sep 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Delay in distribution of fertilizer tokens, farmers create ruckus and create traffic jam
फोटो - 12 बबेरू के मुख्य चौराहा पर खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : mathura
बबेरू। खाद वितरित होने की जानकारी होने पर मंडी समिति में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। दोपहर तक वह टोकन का इंतजार करते रहे लेकिन देर तक टोकन न मिलने से उनके सब्र का बांध टूट गया और किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। इससे करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बबेरू मंडी समिति में शुक्रवार को खाद वितरित होने की जानकारी पर सुबह से ही किसान यहां पहुंचे। काफी देर तक वह लाइन में लगकर टोकन बंटने का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर 12 बजे तक समिति संचालकों की ओर से कोई कार्रवाई न होता देख वह बिफर गए। किसानों ने मंडी से बाहर आकर प्रदर्शन करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। चौराहे के चारों ओर वाहनों की कतार लग गईं। किसान ओमवीर, जयप्रकाश, शिवप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को केंद्र में खाद आई थी। केंद्र संचालकों ने शुक्रवार को बांटने की बात कही थी। इससे वह लोग सुबह से ही आकर लाइन में लग गए।
विज्ञापन

कहा कि दोपहर तक खाद न मिलने पर जब समिति के कर्मचारियों से बात की तो वह टालमटोल करने लगे। इससे किसानों के सब्र का बांध टूट गया। वहीं जाम की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा-बुझाकर उन्होंने खाद वितरण का आश्वासन दिया। वह अपने साथ किसानों को मंडी के अंदर ले गए और समिति कर्मियों से टोकन वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जानकी, शिवप्यारी, राधेश्याम ने नायब तहसीलदार को बताया कि समिति संचालकों की लापरवाही से किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती। कहा कि वह अपने चहेतों को खाद बांटने के लिए किसानों को वितरण में देरी करते है जिससे वह परेशान होकर लौट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed