फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Defying the orders of the Chief Secretary in the main branch

मुख्य शाखा में मुख्य सचिव के आदेशों को ठेंगा

Thu, 01 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Defying the orders of the Chief Secretary in the main branch
आरएम आरके सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नोटबंदी की अफरा-तफरी से हलाकान खाताधारकों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश को एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक ने ताख पर रख दिया है। मुख्य सचिव ने बैंकों को निर्देश दिए थे कि एक दिसंबर को कर्मचारियों के वेतन के लिए बैंकों में अलग काउंटर खोले जाएं, लेकिन मुख्य शाखा में इस पर अमल नहीं किया गया है। उनका कहना है कि उन्हें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। उधर, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंक चेयरमैन के आदेश का हवाला देकर कहा कि कर्मचारियों के लिए अलग काउंटर के आदेश हैं।  

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने बुधवार को आदेश दिए थे कि सभी बैंक शाखाओं में कर्मचारियों के लिए अलग काउंटर खोले जाएं। साथ ही रिजर्व बैंक पर्याप्त कैश उपलब्ध कराए, लेकिन यहां कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रबंधक सिद्धेश श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। न ही अतिरिक्त काउंटर की जरूरत है। दूसरी तरफ एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि बैंक चेयरमैन ने पहले ही आदेश दे रखा है कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर के लिए अलग काउंटर लगाए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्य शाखा प्रबंधक गलत बोल रहे हैं। मैं उनसे बात करूंगा। उधर, मुख्य शाखा में करेंसी एक्सचेंज और चहेतों को निकासी के आरोपी लगते आ रहे हैं। इस पर अधिकारी खामोश हैं। प्रशासनिक अधिकारी इसलिए खामोश हैं कि उनके काम यहां किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कृषि विभाग के रिटायर कर्मचारी मोहर अली थकान होने पर लाइन में ही बैठे थे। बताया कि पेंशन लेने आए हैं। कोई अलग काउंटर नहीं है। वन विभाग कर्मचारी प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि वेतन में मात्र चार हजार का कैश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed