{"_id":"640ccca73eb17c48ca04a8c4","slug":"defects-removed-after-six-months-health-atm-started-banda-news-c-12-1-117784-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छह महीने बाद कमियां हुईं दूर, हेल्थ एटीएम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छह महीने बाद कमियां हुईं दूर, हेल्थ एटीएम शुरू
Sun, 12 Mar 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में छह माह से बंद पड़ी एटीएम हेल्थ शनिवार को जांचें शुरू हो गईं। छह माह से हेल्थ एटीएम खराब होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा। जिला अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन 500 जांच स्ट्रिप की व्यवस्था करा जांचे शुरू करा दी हैं।
बता दें कि 14 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया था। मरीजों को 10 मिनट में ही जांच रिपोर्ट मिलने लगी थी। यह महज 15 दिन बाद बंद हो गई। ऐसे में पुराने सिस्टम से जांच कराने पर 24 घंटे बाद रिपोर्ट मिल रही थी। दूर से आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए परेशान होना पड़ रहा था। उन्हें अगले दिन रिपोर्ट दी जा रही थी। बार-बार की भागदौड़ से बचने के लिए जिला अस्पताल के आसपास की निजी पैथालॉजी में मरीज जांच कराने को मजबूर थे। फिलहाल अभी पांच सौ जांच स्ट्रिप ही उपलब्ध हैं। वहीं जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ से पौने दो सौ मरीजों विभिन्न प्रकार की जांच के लिए डॉक्टर लिखते हैं। ऐसे में महज पांच सौ जांच स्ट्रिप अधिकतम तीन दिन में समाप्त हो जाएगी। तीन दिन बाद फिर से परेशानी हो सकती है।
सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा का दावा है कि स्ट्रिप खत्म होने से पहले ही और स्टॉक आ जाएगा।
जानकारी के अभाव में नहीं पहुंचे मरीज
बांदा। जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम का संचालन शनिवार से शुरू होने की जानकारी नहीं होने से यहां मरीज नहीं पहुंचे। जिला अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हेल्थ एटीएम के संचालन को लेकर ब्लड जांच पंजीकरण कक्ष में सूचना चस्पा कर मरीजों को वहां भेजें, ताकि अगले दिन मिलने वाली जांच हेल्थ एटीएम से केवल 10 मिनट में मिल सके। वहीं बाहर से जांच कराने वाले मरीजों को पैसे न खर्च करने पड़ें। (संवाद)