फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   death,wine,banda news

वृद्ध सहित दो की शराब के नशे में मौत

Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
death,wine,banda news
तिंदवारी/बेंदाघाट। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि जिले में भी जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस व आबकारी विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। दोनों शवों का परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों अविवाहित थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मजरा भैरम पुरवा निवासी बउरा (44) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मृतक शराब का लती था। सोमवार की दोपहर अचानक पेट में दर्द हुआ और कुछ देर बाद उसकी मौत गई। परिजनों का कहना है कि शराब पीने से मृतक के गुर्दे खराब हो गए थे। डाक्टरों ने शराब पीने से मना किया था, लेकिन उसने सोमवार को फिर शराब पी ली। बिना पोस्टमार्टम के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों में जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा रही। इसी तरह एक दिन थाना क्षेत्र के मजरा खगइयाताला निवासी कमलेश (60) की रविवार को सुबह शराब पीने के कुछ देर बाद मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे ने बताया कि चाचा कमलेश शराब का आदी था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह परिजन शादी में फतेहपुर गए थे। चाचा ने शराब पी और खेत में जाकर लेट गए। कुछ देर बाद वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, जहरीली शराब से मौत की चर्चा पर प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव व बेंदा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने कमलेश की मौत की वजह बीमारी बताई है। सीओ सत्य प्रकाश का कहना है कि दोनों की मौत की वजह बीमारी है। आबकारी निरीक्षक सुधांशू का दावा है कि जनपद में जहरीली शराब की बिक्री कहीं नहीं हो रही, जबकि ग्रामीणों में जहरीली शराब से मौत की चर्चा रही। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed