फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of an elderly prisoner serving life imprisonment

Banda News: आजीवन कारावास काट रहे बुजुर्ग कैदी की मौत

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Death of an elderly prisoner serving life imprisonment
बांदा। हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 70 साल के कैदी की इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी चंद्र कुंवर (70) हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। मृतक कैदी के चचेरे नाती लालू सिंह ने बताया कि तकरीबन 20 वर्ष पहले पड़ाेसी रामहित की हत्या में चंद्रकुंवर नामजद हुए थे। न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। घर में पत्नी सुलोचना हैं। उनके बड़े पुत्र अशोक सिंह की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। एक पुत्र सुनील सिंह अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उनकी चार बीघा जमीन भी है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि चंद्र कुंवर छह माह से बीमार चल रहे थे। उसका जेल अस्पताल में भी इलाज कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर दो दिन पहले जिला अस्पताल व रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। वहां उसकी मौत हुई है। जेल प्रशासन ने दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है। परिजन भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed