फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a girl by hanging

युवती की फांसी से मौत, ससुरालियों पर मुकदमा

Thu, 03 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death of a girl by hanging
बदौसा। थाना क्षेत्र के उतरवा गांव में चुनुवा (26) पत्नी बबलू प्रजापति की गुरुवार को दोपहर फांसी से मौत हो गई। ससुराल के कमरे में शव फंदे में लटका मिला। ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने थाने में सास, ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ससुराली फरार हैं। पिता बिंदा (तुर्रा) ने बताया कि चुनुवा की शादी चार साल पहले की थी। एक वर्ष का पुत्र भी है।
विज्ञापन

ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करते थे। बदौसा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि पिता की तहरीर पर सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ससुराली अभी फरार हैं। घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के भूसी पुरवा में बुधवार की रात मोहित (13) पुत्र मइयादीन ने घर के अंदर पंखे के हुक में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि रात में सोने के लिए कालोनी के मकान में गया था। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा। मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। 6वीं में पढ़ता था। आत्महत्या की वजह नहीं मालूम हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed