फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death means immortality at the hands of Shri Ram

श्रीराम के हाथों मौत का मतलब अमर होना

Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death means immortality at the hands of Shri Ram
Death means immortality at the hands of Shri Ram - फोटो : BANDA
बांदा। रावण के किरदार में श्रीराम के हाथों मरने के मंचन से किसी तरह की हीन भावना नहीं बल्कि अमर होने की खुशी होने का एहसास होता है। मन में एक उत्तेजना आ जाती है।
विज्ञापन

यह कहना है शहर की प्रमुख अलीगंज रामलीला में रावण की भूमिका अदा करने वाले पंडित मधुसूदन शुक्ला का। स्नातक श्री शुक्ल पिछले 10 वर्षों से रावण की भूमिका अदा कर रहे हैं। जनपद के ब्योंजा गांव निवासी मधुसूदन बताते हैं कि उनके गांव में करीब डेढ़ सौ वर्षों से रामलीला हो रही है। एक दशक पूर्व उनके गांव में रावण की भूमिका निभाने वाले सिमौनी के कलाकार ने 500 रुपये प्रति रात मेहनताना मांगा।
विज्ञापन

मधुसूदन के मुताबिक यह सुनकर उनके मन में भाव आया कि गांव की रामलीला में यह भूमिका खुद क्यूं न अदा करूं? तभी से रामलीला में रावण का रूप हासिल कर लिया। अपना आराध्य भगवान शिव को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुसूदन कहते हैं कि श्रीराम से युद्ध के दौरान मरने पर उनके अंदर यह दिव्य उत्तेजना पैदा होती है कि मरना तो है ही। लेकिन इस किरदार में मौत का मतलब अमर होना है। हम अपने को बहुत गौरवांवित महसूस करते हैं। मधुसूदन किसान परिवार के हैं। 20 बीघा खेती है। बेटा-बेटी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed