{"_id":"608590e28ebc3eb92134da49","slug":"death-hospital-medical-covid-19-cmo-banda-news-knp6253388116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में कोरोना से नौ की मौत, 291 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में कोरोना से नौ की मौत, 291 संक्रमित
विज्ञापन
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण दिन-ब-दिन और भी विकराल रूप धारण करता जा रहा है। मंडल के बांदा और चित्रकूट में जहां मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, वहीं रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को बांदा में कोरोना से जहां नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं 291 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि चित्रकूट में जेलर समेत 114 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। उधर, बांदा और चित्रकूट से राहत भरी खबर भी रविवार को आई। बांदा में दो सौ और चित्रकूट में 97 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए।
बांदा में शनिवार रात से रविवार दोपहर तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 291 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें जेल में बंद बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी समेत जेल के 28 बंदी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1329 पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज में मरने वालों में मवई गांव का 35 वर्षीय युवक, कालूकुआं व मर्दन नाका की 65-65 वर्षीय वृद्धा, इंदिरा नगर की 50 वर्षीय महिला, कटरा के 72, 45 और 35 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय युवक शामिल हैं। ये सभी दो से तीन दिनों के बीच मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए थे। कोविड गाइड लाइन से शवों का अंतिम संस्कार होगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 6 संक्रमितों की मौत स्वीकारी है। अब स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 82 हो गई।
रविवार को नए मिले कोरोना संक्रमितों में कालूकुआं के 17, सर्वोदय नगर के 11, मेडिकल कालेज के 9, सिविल लाइन के सात, कटरा, स्वराज कालोनी, बलखंडी नाका, इंदिरा नगर व आवास विकास में पांच से छह, डीएम कालोनी में 10, कोतवाली नगर व जजी परिसर में तीन-तीन पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सीएमओ कार्यालय, छाबी तालाब, छावनी, महेश्वरी देवी, शुकुलकुआं, जरैली कोठी, छोटी बाजार, शंभू नगर, डिग्गी चौराहा में भी संक्रमित पाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कमासिन में 23, बबेरू में 22, मटौंध में चार, अतर्रा में पांच, बिसंडा में आठ, भूरागढ़ में तीन, पैलानी, स्योढ़ा व तिंदवारी में दो-दो सहित जसपुरा, कनवारा, पिंडारन, रामपुर, तारा, मवई, घनसौल, मुरवां, बदौसा, जबरापुर, महुआ, पड़मई आदि गांवों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
उधर, चित्रकूट में रविवार को 114 नए संक्रमित मरीज मिले। अब एक्टिव केस 1414 हो गए हैं। कई दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मृतकों की संख्या अब 28 से 29 हो गई है। उधर, बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती जिले के एक बंदी की कोरोना से मौत हो गई है। जेल अधीक्षक भी कोरोना से ग्रसित होने पर लखनऊ में भर्ती हैं। जेल में छह बंदी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में 1204 मरीजों की कोविड जांच हुई, जिसमें 114 संक्रमित मिले। डिप्टी जेल अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कुचारम गांव का एक बंदी पॉजिटिव होने पर बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई है।
इंसेट---
एंटीजन टेस्ट में मुख्तार कोरोना पॉजिटिव
बांदा। जेल के बैरक नंबर 16 में बंद बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को एंटीजेन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को संक्रमितों की सूची में 8वें क्रमांक में उनका नाम दर्ज है। जेल प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल के डाक्टर लगातार उनका स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। हाल ही में जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र डाक्टर ने जेल जाकर मुख्तार अंसारी के आंखों की जांच की थी। बाद में डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। (संवाद)
इंसेट---
बाजार, कार्यालयों में कराया सैनिटाइजेशन
चित्रकूट। अग्निशमन विभाग की टीमों ने मानिकपुर बाजार, थाना मानिकपुर के आवास, बैरकों एवं कार्यालय समेत संपूर्ण परिसर, तहसील मानिकपुर, अस्पताल व परिसर, कस्बा मऊ संपूर्ण बाजार, तहसील परिसर, कार्यालय, आवास, एसडीएम कालोनी कर्वी, कसहाई कर्वी, लोढ़वारा कालोनी, ग्राम बनकट में सैनिटाइजेशन कराया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी राजकीय बाल सुधार गृह, मानिकपुर अस्पताल, चित्रकूट अस्पताल, खोह कोविड अस्पताल और मुख्यालय के कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया है। (संवाद)
इंसेट---
कोविड नियमों के प्रति किया जागरूक
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एसपी के निर्देशन में रविवार को एंटी रोमियो टीम महिला थाना ने भैरोपागा रोड, पुरानी कोतवाली चौराहा, कर्वी शहर में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। बाहर निकलने पर कारण पूछते हुए शासन द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय- 9- शहर के मेडिकल स्टोर में दवा लेते लोग। संवाद
दवा के लिए मेडिकल स्टोरों में भीड़
चित्रकूट। कोरोना काल में सबसे अधिक भीड़ मेडिकल स्टोर की दुकानों में हो रही हैं। बावजूद इसके पीड़ित मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही है। शहर के शंकर बाजार निवासी पंकज कुमार व सीतापुर निवासी उत्कर्ष कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर की दुकानों में इस समय मारामारी मची हुई। इस मामले में औषधि निरीक्षक श्रीकांत का कहना कि दवाओं की कालाबाजारी न हो इसके लिए अभियान जारी है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवाओं की किट निशुल्क में दी जा रही है। (संवाद)
इंसेट---
फोटो नंबर-
खौफ में काम कर रहे एंबुलेंसकर्मी
चित्रकूट। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ढोने वाली सरकारी एंबुलेंस में रोजाना मरीजों को ले जाने का काम किया जाता है। चालक व एमटी दिन रात जान जोखिम में डालकर काम कर रहे, लेकिन एंबुलेंस का सैनिटाइजेशन न होने से चालकों में नाराजगी है। कहा कि कई बार अफसरों को अवगत कराया गया है। 108 एंबुलेंस के चालक कैलाश कुमार, राजेंद्र कुमार व शव वाहनों के चालक संतोष कुमार व राम अभिलाष का कहना कि हालत बहुत खराब है। प्रतिदिन मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा, इसके बाद भी एंबुलेंस का सैनिटाइजेशन नहीं किया जाता है। जिले के 108 व 102 एंबुलेंस संचालन प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सभी वाहनों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सैनिटाइज करते हैं। शाम छह से सुबह 8 बजे तक जरूर समस्या आती है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने पूरा सहयोग करने को कहा है। अब सीएमओ के निर्देश पर खोह कोविड अस्पताल में ही एक सैनिटाइज मशीन रखी जाएगी। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय- 8- सूना पड़ा विवाह घर और रखी रोड लाइट। संवाद
मांगलिक कार्यक्रमों में नहीं उत्साह
चित्रकूट। कोरोना के चलते मांगलिक कार्यक्रमों में उत्साह नहीं रह गया। कारण है कि परिवार के कुछ ही सदस्यों की मौजूदगी में ही विवाह हो रहा है। अबकी सहालग 22 अप्रैल से शुरू हुई है। कोरोना के नियमों का पालन कर वैवाहिक कार्यक्रम करना पड़ रहा है। शहर के शंकर बाजार निवासी राजेश तिवारी व भोला नामदेव ने बताया कि जब परिवार के सदस्य की शादी तय हुई थी तब कोरोना नहीं था। उन्होंने ख्वाब देखा था कि शादी धूमधाम के साथ होगी। इसके लिए डीजे सहित अन्य खाने पीने की वस्तुओं की पहले से बुकिंग थी। सभी रिश्तेदारों को बुलाया था। अचानक कोरोना आ टपका। विवाह घर संचालक अजय कुमार लिप्पू और हलवाई छेदीलाल यादव ने बताया कि मार्च तक उन्होंने खूब बुकिंग की। पिछले वर्ष कोरोना के चलते घाटा हुआ था। पर इस साल दोबारा कोरोना बढ़ने से कमर टूट गई है। कई बुकिंग रद्द हो गई। लाखों रुपये की लागत से मंगाई गई सामग्री व मशीनें बेकार रखी हैं। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय- 7- जिला अस्पताल में ऑक्सीजन संग इलाज कराते मरीज।
कई बार मांगने पर मिलता ऑक्सीजन सिलिंडर
चित्रकूट। जिले में वैसे तो जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टाक होने का स्वास्थ्य विभाग का दावा है, लेकिन कोविड पॉजिटिव से लेकर अन्य बीमार मरीजों को ऑक्सीजन लेने के लिए कई बार गुहार लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल से लेकर खोह कोविड अस्पताल में डाक्टरों की अनुशंसा पर सख्त जरूरत वालों को ऑक्सीजन लगाई जा रही है। सीएमओ डा. विनोद कुमार व सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि जरूरत के हिसाब से स्टाक है, लेकिन मरीजों को बिना किसी डाक्टर की अनुशंसा से ऑक्सीजन नहीं लगाई जाती है। ज्यादातर मरीज आते हैं और सीधे आक्सीजन लगाने की बात करते हैं। (संवाद)