फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death by hanging in in-laws' house only after seven months of marriage

शादी के सात माह बाद ही ससुराल में फांसी से मौत

Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death by hanging in in-laws' house only after seven months of marriage
बांदा। शादी के सात माह बाद युवती ने ससुराल में फांसी से मौत हो गई। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या और मायके वालों ने दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत दो ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में राहुल सिंह की पत्नी सपना (20) ने रविवार की शाम कमरे में पंखे के हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। शाम को घर लौटे पति ने फंदे पर शव लटका देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारा गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

मृतका के जेठ अरविंद सिंह ने बताया कि घटना के वक्त सपना घर में अकेली थी। पति और सास-ससुर खेत में ज्वार काटने गए थे। सात माह पूर्व 29 अप्रैल को शादी हुई थी। मायका सढ़ा गांव है। फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां सावित्री ने आरोप लगाया कि पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। हत्या के बाद फांसी पर लटका दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देने की बात कही। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा में दीपिका (17) ने रविवार की रात घरेलू बात से नाराज होकर जहर खा लिया। एक अन्य घटना में शहर के निम्नीपार में फिरोज (22) ने जहर खा लिया। हालत बिगडने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की वजह परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed