फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deadly attack on uncle and nephew over land dispute

Banda News: जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला

Thu, 09 Nov 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 09 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on uncle and nephew over land dispute
बांदा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में किसान चाचा भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। जमीन विवाद के चलते यह वारदात की गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के ग्राम-ग्योडी बाबा निवासी पीड़ित किसान राजेश ने तहरीर में बताया कि एक नवंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने चाचा राकेश निषाद के साथ अपने खेतों में पानी लगा रहा था। दुरेड़ी गांव स्थित अपने खेत को देखने के लिए वह नदी पार जा रहे थे। वहां पहले से मौजूद चुनवाद व हीरा केवट पुत्रगण महेश्वरा और सीताराम, पप्पू, कमलेश, रामबाबू, भइयाराम पुत्रगण हीरा, श्रीराम, लल्लू पुत्रगण मुन्नीलाल केवट निवासीगण क्योटरा पहाड़ तरे ने उनपर धारदार हथियार, बांका, बल्लम, फरसा कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे उसके व उसके चाचा के शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। पीड़ित ने मदद के लिए शोर मचाया तो आवाज सुनकर नदी नहाने जा रहे राजेश गधेड़ व वहीं पास ही मौजूद फहीम, भूरा व विष्णू ने को मदद के लिए आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चाचा राकेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके दोनों हाथ में बांका मारा गया था, जिससे एक अंगूठा कट गया है। हमला करते वक्त आरोपियों में चुनुबाद को भी उन्हीं के हथियार से चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed