{"_id":"65720d2bfdbece93b5051e58","slug":"deadly-attack-on-farmer-over-land-dispute-banda-news-c-212-1-bnd1002-5081-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमीन के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमीन के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला
Thu, 07 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। जमीन के विवाद के चलते खेत की रखवाली कर रहे किसान पर आठ लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी पवन द्विवेदी (50) गुरुवार को सुबह अपने खेत की रखवाली करने गया था। तभी गांव के दशरथ यादव, नमन यादव, गोलू यादव समेत आठ लोगों ने अचानक उस पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया। हमलावर उसे मरा समझकर मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद घायल के परिजन खेत पहुंचे तो उन्होंने डायल-112 पुलिस व थाना पुलिस को खबर दी। घायल पवन द्विवेदी ने जिला अस्पताल में बताया कि जमीन के विवाद में हमला किया गया है।
हमलावर कह रहे थे कि तुम बच नहीं पाओगे। देवरिया कांड जैसा हाल करेंगे। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप पटेल ने बताया कि घायल की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।