फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of youth drowned in pond found after 24 hours

Banda News: तालाब में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला

Sat, 23 Mar 2024 02:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in pond found after 24 hours
बांदा। तालाब में नहाने कूदा युवक डूब गया। पत्नी व बेटी के गुहार लगाने पर भीड़ लग गई। पुलिस ने 24 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से कांटा डालकर बरामद किया है। तालाब की गहराई 13 फीट बताई गई है। बदौसा थाना क्षेत्र के नादंन मऊ निवासी बिंदा प्रसाद (35) गांव के सुरेश, नारद व निर्मल आदि 15 ग्रामीणों के साथ अपनी पत्नी सुधा और बेटी के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी अतुल सिंह के खेत में फसल काटने के लिए आया था। गांव बाहर खेत के पास स्थित तालाब में गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे वह पत्नी व बेटी के साथ नहाने गया था। तालाब में छलांग लगाने के बाद वह बाहर नहीं निकला। पत्नी व बेटी ने शोर
विज्ञापन

मचाया तो आसपास उपस्थित ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। गांव के सुरेश आदि ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिला। इससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों ने सूचना दी। कई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन वह भी देर शाम तक उसे नहीं
विज्ञापन

खोज पाए। 24 घंटे बाद पुलिस की मशक्कत के चलते उसे कांटा डालकर शव निकाला गया। चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। मां कमला व पत्नी हैं। एसडीएम रजत वर्मा व देहात कोतवाली प्रभारी सुखराम दमकल कर्मियों को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया के शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब उसका शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed