फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of young man found lying face down, suspicion of murder

Banda News: औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 13 Nov 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found lying face down, suspicion of murder
बांदा। कांशीराम कॉलोनी में सीढि़यों के पास औंधे मुंह एक युवक का शव पड़ा मिला है। शरीर में चोंट के कई निशान होने पर पत्नी व सास ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सीढि़यों से गिरने के कारण मौत होने का अनुमान लगा रही है। परिजनों ने देर शाम तक तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी हरदौली के ब्लॉक नंबर-47 के कालोनी नंबर 737 निवासी अजय निगम (36) ने 10 साल पहले दूसरे धर्म की युवती से प्रेम विवाह किया था। वह पत्नी और बच्चों के साथ कॉलोनी में ही रहता था। मंगलवार की सुबह पांच बजे साले अनस ने उसका शव सीढि़यों के पास पड़े देखा। अनस ने अजय के घर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था, उसकी बहन व भांजे सो रहे थे।
विज्ञापन

अनस ने बताया कि वह भी कांशीराम कॉलोनी में परिवास समेत रहता है। सोमवार को अजय से कार लेकर कम्हरिया वाले बाबा के दर्शन करने पड़ोसी शिवम के साथ गया था। मंगलवार की सुबह लौटने पर वह कार की चाबी देने गया तो उसे शव पड़ा मिला। उसके माथे में चोट और नाक से ब्लड जा रहा था। पैर की एक अंगुली में फैक्चर व घुटनों में खरौंच के निशान थे। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी पर ट्राॅमा सेंटर में पहुंचे सीओ अजय कुमार सिंह व कोतवाल पंकज सिंह ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सना और सास रजिया ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि रात 12 बजे के करीब उसने टीवी बंद की थी। अजय अपने बेटे संग बाहरी कमरे में सो रहे थे। आशंका जताई कि रात में किसी ने उसके पति को बाहर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।



परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है, चोट के निशान देखने पर गिरने से मौत होने की संभावना लग रही है। युवक नशे का आदी भी बताया गया है। घटना वाली रात शराब के नशे में घर आया था। दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



अजय कुमार सिंह, सीओ सदर



-----------------------



प्रेम विवाह के कारण छोड़ना पड़ा था घर



-10 साल पहले अलीगंज की रहने वाली मुस्लिम युवती से किया था विवाह



संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम काॅलोनी निवासी अजय निगम मूलत: क्योटरा मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पास दो कारें है और प्राइवेट में रेलवे का रिजर्वेशन कराने का काम भी करता था। कारों को वह किराये पर चलवाता था। करीब 10 साल पहले बाबूलाल चौराहे अलीगंज मोहल्ले की सना खान से उसने प्रेम विवाह किया था। सना से उसके दो बेटी परी (9), लीजा (3) व एक बेटा आर्यन (7) हैं। मुस्लिम से विवाह करने पर उसे अपना घर छोड़ना पड़ा था। अजय के पिता कृष्ण बिहारी निगम, मां व एक बड़ा भाई संजय निगम हैं। भाई अधिवक्ता हैं। साले अनस ने बताया कि 12 साल से वह कांशीराम काॅलोनी में रह रहे हैं।



------------------------




सना की शादी से नहीं था कोई एतराज

बांदा। मृतक अजय के साले अनस ने बताया कि वह लोग मूलत: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के रहने वाले हैं। 15 साल पहले पिता की मौत होने पर मां रजिया, बहन सना व भाई अमन के साथ वह अपने नाना के घर गूलरनाका बांदा में रहने आए थे। यहां कुछ दिन रहने के बाद अलीगंज में किराये पर रहने लगे थे। करीब 12 साल पहले काॅलोनी मिलने पर वह लोग भी अपनी मां और बहन के साथ कांशीराम काॅलोनी में शिफ्ट हो गए थे। भाई अमन एमआर हैं। अनस कार चलाता है। बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। परिवार में एक साथ रहते थे। सना के हिंदू युवक से शादी करने पर उन्हें कोई एतराज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed