{"_id":"65833236e212b599d9029d7e","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-neem-tree-banda-news-c-212-1-sknp1006-5429-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन
बांदा। गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदे में युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। कालिंजर थाना क्षेत्र के रिठौली गांव निवासी राम भरोसी (20) मंगलवार को सुबह घर से निकलकर चला गया था। परिजन खोजबीन कर रहे थे।
ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे में लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतरवाया। गांव के प्रधान लालमन पटेल ने बताया कि रामभरोसी तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सात महीने से उसका मानसिक संतुलन सही नहीं था। परिजन नरैनी व बांदा अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। पिता श्रीराम के पास छह बीघा जमीन है।
वह अविवाहित था। कालिंजर थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि मानसिक संतुलन सही न होने के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।