{"_id":"64cfecd70701352f300f3e37","slug":"dead-body-of-old-farmer-living-in-daughters-house-found-in-another-village-banda-news-c-212-1-bnd1001-1209-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेटी के घर रह रहे वृद्ध किसान का शव दूसरे गांव में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेटी के घर रह रहे वृद्ध किसान का शव दूसरे गांव में मिला
विज्ञापन
बांदा। दो साल से पुत्री के घर रह रहे वृद्ध किसान का शव दूसरे गांव में पेड़ के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। हालांकि घटना को लेकर परिजन किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी जुगुल किशोर (65) दो साल से बेटी गुड्डन और दामाद रविकांत शुक्ला के घर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में रह रहे थे। गुड्डन ने बताया कि पिता शनिवार को सुबह पांच बजे घर से निकले थे। वह रोज खेत जाते थे। दिन भर वह खेत में नहीं पहुंचे तो दोपहर में पति रविकांत घर आए तो पूछा कि आज पिताजी खेत नहीं पहुुंचे। देर शाम करीब छह बजे बिसंडी गांव के लोगों का फोन आया कि एक वृद्ध पेड़ के नीचे मृत पड़े हैं। तब वह लोग बिसंडी गांव पहुंचे थे।
किसान ने अपनी आठ बीघा जमीन में से पांच बीघा नाती अमित के नाम कर दी थी। गुड्डन ने बताया कि अमलोहरा गांव में बेवा भाभी सुधा पांडे रहती हैं। भाई सुनील पांडे का निधन वर्ष 2007 में हो चुका है। गुड्डन ने किसी भी तरह के आरोप से इनकार किया है। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि किसी पड़ोसी की भैंस खो गई थी, उसी को तलाशते हुए वह बिसंडी गांव पहुंच गए थे। उसी दौरान गश आने से वह पेड़ के नीचे बैठ गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।