फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of married woman found hanging

Banda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
बांदा। संदिग्ध हालात में विवाहिता ने सूने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिजन देवी प्रतिमा विसर्जन में गए थे। वापस आने पर शव फंदे से लटका देखा। आशंका जताई जा रही है कि त्योहार पर पति के न आने से फंदा लगाकर जान दी है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी सत्यवती (23) ने सूने घर में मंगलवार की शाम दुपट्टे से पंखें की कड़ी में फंदा लगा लिया। घटना के समय ससुर राजबहादुर व अन्य परिजन देवी प्रतिमा के विसर्जन में गए थे। रात 10 बजे जब लौटे तो फंदे से लटकी मिली। ससुर ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। ससुर ने बताया कि उसका पति उमेश कुमार वर्मा मुंबई में कमाता है। वह चार महीने से घर नहीं आया। इसी को लेकर रात में मोबाइल से सत्यवती से कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है।
विज्ञापन

उधर, मायके पक्ष गिरवां थाना क्षेत्र के पैंगंबरपुर निवासी मां शकुतंला ने बताया कि वह पति दादूराम व बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। वहां पति बेलदारी करते हैं। पड़ोसियों ने सूचना दी कि बेटी की मौत हो गई है। जब वह आईं तो शव भी देखने नहीं दिया। उन्होंने ससुरालियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कहा कि पति उमेश वर्मा उनकी बेटी को नहीं चाहता है। पत्नी की खबर नहीं लेता था। किसी और महिला से उसका चक्कर है। जून से बेटी से बात नहीं हुई। बताया कि उन्होंने एक तोला सोना और एक किलो चांदी सत्यवती के पास रखाई थी। वह भी हड़प कर ली। पुत्री की शादी दो साल पहले की थी। एक डेढ़ साल का पुत्र ऋषभ भी है। तीन बहन और एक भाई में वह बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। तहसीलदार से शव का पंचनामा भराया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed