फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Banda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 23 Jul 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
बांदा। गर्भवती विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी सोनू देवी (24) का शव फंदे से घर के अंदर लटकता मिला। घटना के समय उसकी सास देवरती व ससुर राजबहादुर बाहर आंगन में लेटे थे। सास देवरती ने बताया कि सोनू नौ माह की गर्भवती थी। किसी तरह की कोई कहासुनी नहीं हुई। पति संतकुमार दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है। घटना के समय वह दिल्ली में था।
सोनू के चाचा बिलगांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सोनू की शादी 10 जून 2022 को संतकुमार के साथ की थी। सोनू की शादी से पहले उसके भाई शिवमंगल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिस पर उसके क्लेम का 11 लाख रुपया मिला था। इस 11 लाख रुपये को दो लाख सोनू के पिता, दो लाख रुपये मां व दो लाख रुपये सोनू के नाम जमा किए गए थे। शेष बचे पांच लाख रुपये शिवमंगल की पत्नी मनीषा के नाम किए गए थे।
विज्ञापन

शादी के बाद सोनू के ससुरालियों को उसके खाते में जमा दो लाख रुपये की बात पता चली थी। जिस पर उन्होंने दो लाख रुपये निकालने की बात कही तो सोनू ने इनकार कर दिया था। इसी को लेकर वह सोनू को प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते सास, ससुर, देवर, जेठ और जेठानी ने सोनू का गला दबाकर हत्या कर दी और खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ला थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल की जांच की है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed