फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of farmer found in forest

घर से लापता किसान का शव जंगल में मिला

Thu, 30 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found in forest
तिंदवारी। तीन दिन से लापता किसान का शव जंगल में पेड़ पर लटकता मिला। शव पुराना होने से दुर्गंध आ रही थी। परिजनों और पुलिस का कहना है कि गेहूं चुराकर बेचने पर बेटे से हुए विवाद के बाद किसान ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र स्थित नरी जंगल में गुरुवार को सुबह शीशम के पेड़ में रस्सी से शव टंगा मिला। ग्राम प्रधान लोकनाथ शर्मा ने इसकी शिनाख्त सिंधौली (तिंदवारी) गांव निवासी अशोक कुमार (48) पुत्र बुधुवा धुरिया के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी रन्नो के हवाले से प्रधान ने बताया कि पुत्र पुष्पेंद्र ने कई बार गेहूं चुराकर बाजार में बेच दिया और रुपये खर्च कर लिए।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर सोमवार को अशोक का अपने बेटे पुष्पेंद्र से विवाद हो गया और वह घर से निकल गया। अपने रिश्तेदार के घर कुकुवाखास गांव में कुछ देर रुकने के बाद फिर घर लौटने की बात कहकर चला आया और जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अशोक के नाम पांच बीघा जमीन है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों से पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed