फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of farmer found in field, accused of murder

Banda News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found in field, accused of murder
बांदा। संदिग्धहालात में खेत में किसान का शव पड़ा मिला। उसके शरीर के तीन हिस्सों का मांस गायब था। पुत्र ने गांव के तीन लोगों पर शराब पिलाकर चाकू से काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की जेब में पड़े करीब 70 हजार रुपये व आधार कार्ड भी गायब हैं। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण में जंगली जानवर का हमला मान रही है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी कृष्णा प्रजापति (75) का शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास उसके खेत में शुक्रवार शाम करीब सात बजे पड़ा मिला। किसान के चेहरे से होंठ, दाहिने बाजू और दाहिनी जांघ का मांस भी गायब था। मृतक के छोटे पुत्र राममिलन ने बताया कि उसके पिता सुबह छह बजे के करीब खेत गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मृतक का पौत्र अजय प्रजापति (11) उनके लिए खाना लेकर गया तो वहां गांव के तीन लोग किसान के साथ शराब पी रहे थे। पौत्र ने बाबा को शराब पिलाने से मना किया तो डपट दिया। पौत्र खाना देकर लौट आया। शाम करीब पांच बजे वह दोबारा भैंस लेकर खेत पहुंचा तो किसान अत्यधिक नशे में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वह वापस आ गया। राममिलन का आरोप है कि पिता जिनके साथ शराब पी रहा था, उनमें से एक व्यक्ति ने उनके घर आकर बताया कि पिता अत्यधिक नशे में है। उसे घर उठा लाओ। जब शाम सात बजे खेत पहुंचे तो पिता मृत पड़े थे।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह, सीओ सिटी गवेेंद्र पाल गौतम, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड आदि पहुंची। उन्होंने घटना की पड़ताल की। राममिलन का कहना है कि रंजिश के चलते तीन लोगों ने उसके पिता की चाकू से काटकर हत्या की है। आरोपी इसके पहले भी उसके पिता को धमका चुके थे।

थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है। वृद्ध किसान अत्यधिक नशे में था। घटना स्थल पर 11 पाउच खाली व प्लास्टिक के गिलास मिले हैं। घटना की बारीकी से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed