{"_id":"669d4e6c40077d3da300b084","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-in-a-room-in-the-fields-suspicion-of-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-113426-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में बने कमरे में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में बने कमरे में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बांदा। खेत में बने बोर के कमरे में वृद्ध का शव पड़ा पाया गया। परिजनों ने वृद्ध की पीटकर व करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया जांच में करंट से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव निवासी शिवराम (75) अपने छोटे पुत्र राजेश के साथ रहते थे। उसके पास 10 बीघा जमीन है। शनिवार की सुबह पुत्र राजेश किसी काम से पैलानी चला गया। शाम को बोर का कमरा खोलकर देखा तो अंदर पिता का करंट से झुलसा शव पड़ा मिला। ,उसने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। शिवराम के पौत्र पंकज ने बताया कि उनके तीन पुत्र राजबहादुर, श्रीचंद्र व राजेश है। राजबहादुर अपने परिवार के साथ फतेहपुर के कोर्राकनक गांव के राखी डेरा में रहते हैं। श्रीचंद्र बाहर कमाते हैं। सबसे छोटे राजेश अपने पिता के साथ कुकुवाखास में रहते हैं। पौत्र ने आशंका जताई कि लोगों ने उसके बाबा को लाठी से पीटकर करंट लगाकर मारा है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम से जांच कराई है। बोर के कमरे के अंदर लगा बिजली बोर्ड में लगने वाला कटआउट पड़ा पाया गया है। कमरे में पूरा सामान भी व्यवस्थित है। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने की बात पर कहा कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। खेत में उन्होंने कुत्ते पाल रखे हैं। जो कि किसी भी ग्रामीण को आने नहीं देते हैं। फिर भी जांच की जा रही है।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव निवासी शिवराम (75) अपने छोटे पुत्र राजेश के साथ रहते थे। उसके पास 10 बीघा जमीन है। शनिवार की सुबह पुत्र राजेश किसी काम से पैलानी चला गया। शाम को बोर का कमरा खोलकर देखा तो अंदर पिता का करंट से झुलसा शव पड़ा मिला। ,उसने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। शिवराम के पौत्र पंकज ने बताया कि उनके तीन पुत्र राजबहादुर, श्रीचंद्र व राजेश है। राजबहादुर अपने परिवार के साथ फतेहपुर के कोर्राकनक गांव के राखी डेरा में रहते हैं। श्रीचंद्र बाहर कमाते हैं। सबसे छोटे राजेश अपने पिता के साथ कुकुवाखास में रहते हैं। पौत्र ने आशंका जताई कि लोगों ने उसके बाबा को लाठी से पीटकर करंट लगाकर मारा है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम से जांच कराई है। बोर के कमरे के अंदर लगा बिजली बोर्ड में लगने वाला कटआउट पड़ा पाया गया है। कमरे में पूरा सामान भी व्यवस्थित है। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने की बात पर कहा कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। खेत में उन्होंने कुत्ते पाल रखे हैं। जो कि किसी भी ग्रामीण को आने नहीं देते हैं। फिर भी जांच की जा रही है।