{"_id":"6695399986b485ded0084069","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-railway-track-police-accused-of-murder-four-suspended-banda-news-c-215-1-sknp1043-108265-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस पर हत्या का आरोप, चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस पर हत्या का आरोप, चार निलंबित
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। ताजिया देखने गए युवक से जुलूस में अन्य युवक से विवाद हो गया। पुलिस उसे थाने ले गई। सोमवार की सुबह रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीटकर मार डाला और शव रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया। परिजनों ने शव अस्पताल के सामने रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही थानाध्यक्ष और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। लगभग आठ घंटे बाद जाम खुल सका।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के आर्य नगर मोहल्ला निवासी नत्थू आरख ने बताया कि रविवार की रात लगभग नौ बजे उसका पुत्र अंशू (28) ताजिया देखने के लिए सिर्फ अंडरवियर पहने निकला था। उसका ताजिया जुलूस में शामिल किसी युवक से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अंशू को थाने ले आई। भाई राकेश ने बताया कि तलाश पर पता चला कि थाने में है। सोमवार को सवेरे थाने गए तो बताया कि उसे रात में ही छोड़ दिया था। इधर, कस्बे से लगभग दस किलोमीटर दूर पनहाई रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्हे भी शव मिलने की जानकारी दी गई। इस पर वह पहुंचा तो भाई अंशू का शव होने की शिनाख्त की। इस घटना को लेकर कस्बे के लोगों ने पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए धरने में बैठ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। इसके बाद पुलिस अपने को बचाने के लिए उसे रेलवे लाइन में शव फेंक दिया ताकि ट्रेन से घटना होना बताया जा सके।
घटना की जानकारी पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी, मऊ सीओ समेत चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। डीएम, एसपी ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव व पूर्व विधायक वीर सिंह भी पहुंचे और अधिकारियों से पीडि़त परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। मृतक पांच भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धानाध्यक्ष समेत सभी दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में विनोद शुक्ला, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल प्रमोद और अंकित राजपूत को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप यह भी लगाया कि पुलिस ने पहले बिना शिनाख्त आनन फानन अज्ञात में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जो शव मिला उसके शरीर में एक भी कपड़े नहीं थे जबकि वह घर से अंडरवियर पहनकर निकला था ।
गुस्साए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ जाम लगा दिया। घटना की जानकारी पर डीएम, एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर मान मनौव्वल किया। लगभग छह घंटे की काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि लगभग साढ़े नौ बजे पकड़ा था। करीब एक घंटे बाद छोड़ दिया था।