फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a young man who left the house drunk was found, suspicion of murder

Banda News: नशे में घर से निकले युवक का शव पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who left the house drunk was found, suspicion of murder
। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। युवक नशे का लती था।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी अंकित सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई भोले सिंह (28) का शव सोमवार को दोपहर करीब एक बजे घर से निकले थे। वह शराब के नशे में थे। कुछ देर बाद वह अचेतावस्था में घर से 100 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। अंकित ने बताया कि वह दो दिन पहले ही नोएडा से आए थे। उसने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया कि उनकी गांव में रंजिश चलती है।

उसने रंजिश के चलते शराब पिलाने के बाद गला दबाकर मारने की बात कही है। भोले दो भाइयों में छोटे थे। पिता साधू सिंह किसानी करते हैं। घर में मां रामादेवी हैं। घटना को लेकर गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शराब के नशे में गांव में टहल रहे थे। स्टेशन की तरफ भी गए थे। इस दौरान अचानक अचेत हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed