फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a young man found hanging from a berry tree

Banda News: बेरी के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता मिला

Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a berry tree
बांदा। खेत में लगे बेरी के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली के नगनेधी गांव निवासी रज्जू कुशवाहा (19) का शव शुक्रवार की शाम खेत में लगे बेरी के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। खेत मालिक छोटू पंड़ित ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। भाई सालिम कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की शाम रज्जू पड़ोसी युवक के साथ घूम रहा था। आरोप लगाया कि उसकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश है।

आरोप लगाया कि रज्जू को मारपीट कर मार डाला आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। जिस जगह उसका शव लटका मिला था। उस खेत में चना कि फसल बोई थी, उस जगह की फसल काफी मात्रा में टूटी पड़ी थी। रज्जू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। अतर्रा कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed