{"_id":"263558f1a08734f75460a4e6793422c1","slug":"dead-body-found-labour-hanged-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिला, मजदूर ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मिला, मजदूर ने फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खंती में युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एक अन्य घटना में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग तिंदवारी रोड पर सेंट मेरीज स्कूल से कुछ दूर सुनसान इलाके में युवक का शव देखकर आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जान पड़ताल शुरू की। मृतक की जेब में पड़े पहचान पत्र से शिनाख्त करके परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शव खुटला निवासी राजाराम गुप्ता के पुत्र शोभित उर्फ अंशू (22) का है। मृतक के सिर व हाथों पर घाव थे। कान और नाक पर भी चोटें थीं। कुछ लोगों ने बताया कि शोभित को रविवार की रात डिग्गी चौराहा के पास देखा गया था। वहां कुछ परिचित युवकों ने उससे शराब पीने को कहा था।
विज्ञापन
मृतक के मामा रामबाबू ने आरोप लगाया कि खिलाने-पिलाने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। उधर, घटनास्थल से कुछ दूर खेतों पर एक निर्माणाधीन मकान के चौकीदार के मुताबिक उसने आधी रात को एक कार उस जगह रुकते देखी थी।
शायद इसी कार से शव यहां फेंका गया। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी हरीशंकर राय का कहना है कि मौत एक्सीडेंट से हुई है। फिलहाल अभी तक किसी ने तहरीर भी नहीं दी। मृतक अविवाहित और इकलौता पुत्र था।
उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी चुनुबाद (48) पुत्र मइयादीन का शव रविवार की रात घर में फांसी के फंदे पर टंगा मिला। घर के दरवाजे खुले थे। मृतक के छोटे भाई बाबू व पुत्र मनोज ने बताया कि घर के सामने खाली जमीन को लेकर 16 जून को पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार की रात चुनुबाद की पत्नी संपत व बच्चे घर के बाहर सो रहे थे। चुनुबाद अंदर बरामदे में लेटा था। दरवाजे की कुंडी बंद नहीं थी।
आधी रात को निमंत्रण से लौटे शिवनारायण ने चुनुबाद को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी संपत ने अंदर जाकर देखा तो बरामदे की दीवार पर खूंटे पर रस्सी के सहारे उसका शव टंगा देखा। पुत्र मनोज ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या कर शव टांगा गया है।
मृतक मजदूरी करता था। उधर, थानाध्यक्ष महेश का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत पता चलेगी। फिलहाल मामला आत्महत्या का है।