{"_id":"82f589e4af1b0c3b8511893fd1a0f98d","slug":"ddc-118-nominations-for-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी के आठ वार्डों के लिए 118 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी के आठ वार्डों के लिए 118 नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के
विज्ञापन
पहले दिन बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल
किए। डीडीसी के लिए नामांकन में कलेक्ट्रेट के आसपास दिन भर वाहनों की
कतारें और भीड़ जमा रही। कई प्रत्याशी बाजे-गाजे और जुलूस के साथ आए।
डीडीसी के आठ वार्डों के लिए 118 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
सोमवार को बड़ोखर खुर्द और महुआ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दोनों ब्लाकों में शामिल डीडीसी वार्ड-14 से 21 तक के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पुलिस की निगरानी में वाहनों को कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अशोक लाट से क्योटरा तिराहे तक वाहनों की लाइन लगी रही।
डीडीसी के वार्ड-14 में नौ, वार्ड-15 में 12, वार्ड-16 में 10 और वार्ड-17 में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड-21 में सबसे अधिक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
वार्ड-20 में 21, वार्ड 19 में 15 और वार्ड-18 में 10 पर्चे दाखिल हुए। लगभग छह बजे तक नामांकन हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए बड़ोखर खुर्द ब्लाक के 100 वार्डों के लिए 163 और महुआ ब्लाक में 106 वार्डों के लिए 223 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उधर, दूसरे चरण के लिए तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन तिंदवारी में 45 और जसपुरा ब्लाक में 65 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन के लिए तिंदवारी में नौ और जसपुरा में छह काउंटर बनाए गए हैं।