फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCM collided with a tractor-trolley parked on the highway, driver died

Banda News: हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Thu, 14 Nov 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
DCM collided with a tractor-trolley parked on the highway, driver died
बांदा। चित्रकूट से कबाड़ लादकर कानपुर जा रही डीसीएम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सिक्स लेन के बीच खड़ी पाैधों से लदी ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर जिले के घाटमपुर के शेखपुर भदवारा गांव निवासी चंद्रशेखर (40) मंगलवार की शाम डीसीएम में कबाड़ लादकर चित्रकूट से कानपुर जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर टोल प्लाजा के चैनेज नंबर 25500 के पास सिक्स लेन पर पौधों से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। टोल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम नंबर के आधार पर चालक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को डीसीएम से निकाल कर बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई थी। पिता दिवारी लाल ने ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed