{"_id":"6735054a4363cf862809dbd7","slug":"dcm-collided-with-a-tractor-trolley-parked-on-the-highway-driver-died-banda-news-c-12-1-knp1055-896313-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट से कबाड़ लादकर कानपुर आ रही डीसीएम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीच में खड़ी पाैधों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घाटमपुर के शेखपुर भदवारा गांव का रहने वाला चंद्रशेखर (40) मंगलवार की शाम डीसीएम में कबाड़ लादकर चित्रकूट से कानपुर आ रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर टोल प्लाजा के चैनेज नंबर 25500 के पास सिक्स लेन पर पौधों से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से डीसीएम टकरा गई।
टोल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के केबिन में फंसे चालक को निकालकर बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसंडा थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि चालक के पिता दिवारी लाल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।