फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daughter returned after getting her father treated and committed suicide by consuming poison

Banda News: पिता का इलाज कराकर लौटी बेटी ने जहर खाकर दी जान

Thu, 22 May 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter returned after getting her father treated and committed suicide by consuming poison
बांदा। पिता के इलाज कराकर घर लौटने के कुछ ही देर बाद बेटी ने जहर खा लिया। परिजनाें ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मंगलवार की देर शाम उसकी माैत हो गई। पिता के मुताबिक, मरने से पहले उनकी बेटी ने वजह नहीं बताई। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी फकीरा ने बताया कि हादसे की वजह से उसके पैर में पस पड़ गई थी। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। जांच रिपोर्ट आने में समय लगने पर साेमवार को डॉक्टर से छुट्टी कराकर बहन बबेरू निवासी गठिया की पौत्री की शादी में चीकट का सामान खरीदकर घर पहुंचे। बेटी गायत्री (17) खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच कुछ रिश्तेदार भी आ गए।
विज्ञापन

इसी दौरान गायत्री ने जहर खा लिया। उल्टी होने पर उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। पिता के मुताबिक, मरने से पहले कई बार उसने गायत्री से पूछा कि किस कारण जहर खाया, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन

बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। 11 बीघा जमीन है। दो बहन और दो भाइयों में गायत्री सबसे बड़ी थी। घर में मां रानी हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि जहर खाने से मौत हुई है। परिजन कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed