फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daughter murdered after gang rape, then hanged

Banda News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद की बेटी हत्या, फिर फंदे पर लटकाया

Wed, 09 Jul 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Daughter murdered after gang rape, then hanged
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक जुलाई की रात संदिग्ध हालात में युवती का शव पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग का बता रफा-दफा कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने कहा कि बेटी ने खुदकुशी नहीं की है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया था।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक जुलाई की रात को संदिग्ध में उनकी बेटी का शव पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर में फंदे से लटका मिला। आरोप लगाया कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

पिता ने यह भी बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। पुलिस कर्मी ने बोल-बोलकर तहरीर लिखवाई, जो उसने बताया वह नहीं शामिल किया गया। पुलिस ने कोई बात नहीं सुनी। इतना जरूर कहा कि 50 हजार रुपये लेकर हवन-पूजन करा दो, ताकि मृत आत्मा को शांति मिले। पिता ने एसपी को बताया कि थाना पुलिस से उसे न्याय की उम्मीद नहीं है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed