फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dates of BJP's programs announced

भाजपा के कार्यक्रमों की तिथियां घोषित

Wed, 23 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dates of BJP's programs announced
बांदा। भाजपा कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। 26 से 28 सितंबर तक प्रदेश पदाधिकारियों के जिला प्रवास के दौरान मंडल बैठकें होंगी। 3 से 10 अक्तूबर तक मंडल कार्यशालाएं होंगी।
विज्ञापन

बताया कि 25 सितंबर को सभी बूथों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए मनोज पुरवार को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। 26 से 28 सितंबर के बीच जिला व्याख्यान माला का का संयोजक ममता मिश्रा को बनाया गया। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच वेबिनार आयोजित होंगे।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। विवेकानंद गुप्त जिला संयोजक होंगे। 26 से 28 सितंबर तक प्रदेश मंत्री देवेश कोरी के जनपद प्रवास दौरान मंडलों की बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, कमलेश अवस्थी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा, सदाशिव भारतीय, डॉ. मनीष गुप्ता, दिनेश यादव, पंकज रैकवार, अशोक कुशवाहा, देवेंद्र भदौरिया, रागिनी शिवहरे, राजर्षि शुक्ला, संतू गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed