फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dairy plant of 10 thousand liter capacity will be set up

Banda News: 10 हजार लीटर क्षमता का लगेगा डेयरी प्लांट

Wed, 11 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dairy plant of 10 thousand liter capacity will be set up
बांदा। बुंदेलखंड में दुग्ध उत्पादन और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए करीब एक दशक पूर्व बुंदेलखंड विकास पैकेज से बांदा में स्थापित की गई मल्टी प्रोडक्ट्स डेयरी प्लांट (दुग्ध डेयरी) की क्षमता में शासन ने कटौती कर दी है। इसकी प्रस्तावित एक लाख लीटर दुग्ध उत्पादन क्षमता को घटाकर मात्र 10 हजार लीटर कर दिया है। इस दुग्ध डेयरी प्लांट की लागत महज 60 करोड़ रुपये रह गई है।
विज्ञापन


बांदा शहर के नजदीक अतर्रा रोड पर एक अरब तीन करोड़ की लागत वाली दुग्ध डेयरी के लिए सात बीघा भूमि पर स्वीकृत हुई थी। राजकीय निर्माण निगम को इसका निर्माण करना था। दुग्ध डेयरी प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने 11 सितंबर 2019 को मथुरा में शिलापट का अनावरण करके किया था। एक दशक बाद अब इस महत्वपूर्ण योजना में नया बदलाव सामने आया है।
विज्ञापन

दुग्ध विकास संघ उत्तर प्रदेश से आई विशेषज्ञों की टीम ने इस प्लांट की जांच व जायजा और किसानों, अधिकारियों से बातचीत करने के बाद अपनी रिपोर्ट में कह दिया कि पूरे मंडल में एक लाख लीटर दूध का उत्पादन नहीं रहा। ऐसे में प्रस्तावित प्लांट की क्षमता पर सवाल उठाते हुए एक लाख लीटर क्षमता को खारिज करते हुए मात्र 10 हजार लीटर क्षमता की प्रोसेसिंग यूनिट की मंजूरी दी है। जिसका यहां से नए सिरे से शासन को प्रस्ताव भेजा गया जिसे शासन ने मंजूरी दे दी। शासन ने प्लांट के लिए जारी 100 करोड़ रुपये में 40 करोड़ रुपये वापस ले लिए जाएंगे। नए प्लांट की लागत महज 60 करोड़ रुपये है। अब प्लांट का निर्माण समाज कल्याण निगम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

प्रोसेसिंग यूनिट बनने से मिलेगा उचित दाम

दुग्ध विकास अधिकारी रामशरण का कहना है कि मंडल में दुग्ध का उत्पादन बहुत कम है। बांदा के नरैनी रोड स्थित दुग्ध डेयरी यूनिट के समाप्त होने के बाद यहां का दूध वाहन से चित्रकूट भेजा जाता है। जो महज एक हजार लीटर ही है। पूरे मंडल में महज पांच हजार लीटर की दूध का उत्पादन हो रहा है। किसानों को दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार ने भी कई योजनाएं चला रखी है। प्रोसेसिंग प्लांट के बनने से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed