फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dacoit gauri kidnapped a man

दस्यु गौरी ने बलखड़िया के चहेते को उठाया

Mon, 06 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dacoit gauri kidnapped a man

पाठा के बीहड़ों मेें दस्यु दलों के बीच गैंगवार की जमीन तैयार होने लगी है। कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है। हालिया घटनाक्रम में 50 हजार रुपये के इनामी दस्यु गौरी यादव ने साढ़े 7 लाख के इनामी बलखड़िया के खासमखास और गैंग के पूर्व सदस्य लवलेश को अगवा कर लिया है। पुलिस ने गौरी यादव समेत उसके गिरोह पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


करीब एक दशक में कई कुख्यात दस्यु सरगनाओं के बीच हुए गैंगवार में आधा दर्जन से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। आज सबसे बड़ा दस्यु दल बनकर उभरा बलखड़िया गैंग और उससे हाल ही अलग हुए दस्यु चुन्नी पटेल के बीच भी गैंगवार के आसार बने हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दस्यु सरगना गौरी यादव ने बलखड़िया गैंग के पूर्व सदस्य लवलेश को अगवा कर लिया। कहा जा रहा है कि उसने यह अपने संरक्षणदाता द्वारिका यादव के 6 माह पूर्व हुए अपहरण के बदले में अंजाम दिया है। द्वारिका का आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवलेश को उठा लेने के बाद बलखडिय़ा और गौरी के बीच गैंगवार की आशंका बनी है। पूर्व में दोनों के बीच कई बार फायरिंग हो चुकी है। दस्यु गौरी पर 50 हजार का इनाम है। वह चित्रकूट जनपद के सेहरिन गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली के दरोगा भगवान शर्मा की हत्या में नामजद है।

गौरी यादव को बांदा पुलिस ने वर्ष 2010 मेें चेन्नई से गिरफ्तार किया था। डेढ़ साल बांदा जेल में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा होकर फिर बागी बन गया। पाठा के गांवों में तेज चर्चा है कि लवलेश का अपहरण साधारण घटना नहीं है। यह जरूर कुछ न कुछ गुल खिलाएगी। ग्रामीण इसे लेकर सहमे हैं। लवलेश को बहिलपुरवा (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के बिल्हरी गांव से दिनदहाड़े अगवा किया गया है।

पाठा में गैंगवार कोई नई बात नहीं
बांदा। पाठा के जंगलों में गैंगवार नई बात नहीं है। अक्सर दस्यु दलों की दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है तो उनमेें खूनी संघर्ष हो जाता है। 3 अगस्त 2006 को कालिंजर नरसंहार का मुख्य अभियुक्त और 50 हजार का इनामी कमल यादव उर्फ पप्पू को गैंगवार में ही सुक्खा पुरवा (कालिंजर) में मार दिया गया था।

5 अगस्त 2008 को 5 लाख के इनामी और एसटीएफ जवानों की सामूहिक हत्या में नामजद अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया सिलखोरी (भरतकूप) गांव में मारा गया। उसे मार गिराने का श्रेय एसटीएफ ने लिया।


17 अक्तूबर 2012 को 50 हजार के इनामी दस्यु रामचंद्र पटेल (भानपुर) को अन्य दस्यु दल ने मारकर शव थरपहाड़ में फेंक दिया। 15 मार्च 2013 ढाई लाख के इनामी और स्वदेश पटेल गैंग के हार्डकोर सदस्य राम सिंह (डढ़वामानपुर, बांदा) बंटवारे के विवाद के बाद गैंगवार में मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed